logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोहतास: कुआं में मिला युवक का शव, 3 जून की शाम से था लापता; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास: कुआं में मिला युवक का शव, 3 जून की शाम से था लापता; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
_____________________________
रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नोनहर और आमापोखर गांव के बाधार में एक कुआं से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाई निवासी स्व मदन राम के 21 वर्षीय पुत्र सूरज राम बताया जाता है। उसके पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। वह अपने ननिहाल बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ में रहता था। धनगाई में उसकी मां रहती थी, जो अपने मायके एक शादी समारोह में गई थी। मृतक अपने मामा गांव से 3 जून को लौटा था और उसी दिन शाम से लापता था। मृतक की मां मीरा देवी ने 4 जून को गुमशुदगी के रिपोर्ट के लिए बिक्रमगंज थाना में एक आवेदन भी दिया था, जो दर्ज भी हुई है। बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय के मुताबिक, शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव को छुपाने के लिए हत्यारों ने कुआं में डाल दिया और उपर से कुछ मिट्टी और झाड़ फूस डाल दिया, जिससे किसी को कुछ पता नहीं चले। पुलिस ने शव को कुआं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर जब एक चरवाहा अपने मवेशी को चराने के क्रम में उधर गया तो दुर्गंध आ रहा था। जब वह ध्यान से देखा तो उसमें शव का कुछ भाग दिखा। शव को कुआं में डालकर मिट्टी और झाड़ डाला हुआ था। कुआं में पानी नहीं था। चरवाहे के चिल्लाने के बाद जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी एसडीपीओ को दी और शीघ्र ही पुलिस बल के साथ वे लोग पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि उक्त युवक अपने मामा के यहां रहता था और यहां उसकी मां रहती थी। वह यहां भी आता रहता था। वह 3 जून को यहां आया था और उसी दिन शाम से लापता था। युवक के मामा भी पहुंचे हैं। अभी तक स्वजन की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक का सर विकृत है और कीड़ा लग गए थे। हत्या किस तरह से की गई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा होगा।

109
8606 views

Comment