logo

सैखोवा में " सैखोवा आंचलिक शाखा साहित्य सभा समिति " का गठन।

सैखोवा हिंदी हाई स्कूल प्रांगण में असम साहित्य सभा की सैखोवा आंचलिक शाखा साहित्य सभा समिति के गठनार्थ एक सभा अनुष्ठित हुई। इस सभा की उद्देश्य व्याख्या सैखोवा प्रेस क्लब के साधारण सम्पादक पुनेश्वर फुकन ने किया। हातीघुली मध्य अंग्रेजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक भीष्म हाजरिका के सभापतित्व में अनुष्ठित इस सभा में तिनसुकिया जिला साहित्य सभा के सभापति लम्बेश्वर सेतिया, उपसभापति चन्द्र बरुआ, साधारण सम्पादक अरुप कुमार सांगमाई, मेसाकी उच्च माध्यमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षिका गुनी हाजरिका गोहांई, सैखोवा हिंदी हाई स्कूल के सेवानिवृत्त सहायक प्रधानाध्यापक बृज किशोर गुप्ता, शिक्षिका मनीषा फुकन, शिक्षक ज्योतिप्रसाद गोगोई के अलावा बृहत्तर सैखोवा अंचल के विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे। सभा में सर्वसम्मति से सैखोवा शाखा साहित्य सभा का गठन किया गया। इस सभा में सभापति लोहित गोगोई, सम्पादक पुनेश्वर फुकन तथा मुख्य उपदेष्टा भीष्म हाजरिका को लेकर एक समिति का गठन किया गया। असम साहित्य सभा के नव गठित सैखोवा शाखा साहित्य सभा असमिया साहित्य - संस्कृति की धारा को अक्षूण्न बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ऐसा मत सैखोवा अंचल वासियों ने प्रकट की।

21
1994 views