logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निमाज: डंपर से कुचलकर मल्लारामजी की मौत के विरोध में जनआंदोलन, प्रशासन की कार्रवाई तेज़


निमाज, राजस्थान: कुमावत समाज के मल्लारामजी की डंपर से दर्दनाक मौत के बाद निमाज कस्बे में भारी जन आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में उबाल ला दिया है और आमजन में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।


घटना के विरोध में कस्बे में बड़ा जन आंदोलन शुरू हो गया है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं आम नागरिक धरना स्थल पर एकत्रित हुए हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।


प्रशासनिक कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी, 2 ट्रक, एक कार, एक बाइक तथा भारी मात्रा में बजरी का स्टॉक जब्त किया गया है। साथ ही, डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


राजनीतिक नेतृत्व और जन समर्थन:
धरना स्थल पर प्रमुख समाज और राजनीतिक नेता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से नेता श्री किशोरजी चौधरी, योगी लक्ष्मणनाथजी महाराज, महेंद्रजी कुमावत, गोविंदजी गोयल, देवकरणजी गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि, सरपंचगण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विपक्ष हुआ मुखर:
इस गंभीर घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का समर्थन किया है। स्थानीय जनता का कहना है कि क्या इस बार सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेगी या फिर मामला यूँ ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?


जनता की मांग:
प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है।

71
2754 views

Comment