logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“दिल्ली से अपह्रत बालिकाएं पुलिस ने मुक्त कराई, अपहरणकर्ता भी धरे, जाने कहा का है मामला..

हरिद्वार: चारधाम यात्रा सीजन में बढ़ाई गई सतर्कता के बीच जीआरपी हरिद्वार ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान दिल्ली से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बालिकाएं दो युवकों के साथ संदिग्ध स्थिति में मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जांच में पता चला कि दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर घर से भगाया गया था।
अलग-अलग धर्म के हैं युवक और बालिकाएं, तनाव की आशंका…..
जीआरपी के अनुसार, युवक और बालिकाएं अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दिल्ली के छावला थाने से संपर्क किया गया, जहां से जानकारी मिली कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज है।
दिल्ली पुलिस की टीमें कर रही थीं तलाश, परिजन पहुंचे हरिद्वार……
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं। परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को सकुशल देखकर राहत की सांस ली। जीआरपी हरिद्वार ने बालिकाओं को दिल्ली पुलिस और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
टीम को सराहना……
बालिकाओं की बरामदगी में थाना जीआरपी हरिद्वार की टीम—उप निरीक्षक अनुज सिंह, हे.का. श्यामदास, कां. प्रदीप कुमार, कां. जयपाल सैनी और महिला कांस्टेबल उमा की भूमिका सराहनीय रही। परिजनों और दिल्ली पुलिस द्वारा टीम की तत्परता और सजगता की प्रशंसा की गई।

147
8251 views

Comment