logo

सत्य और लोकतंत्र के पक्ष में – एक ज़रूरी जवाब

आदरणीय प्रदीप कुमार सिंह जी द्वारा दिए गए बयानों पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का कहना है कि उनके बयानों में कई गलतफहमियां और राजनीतिक पूर्वाग्रह साफ तौर पर झलकते हैं।
कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अल्पसंख्यक विभाग के नेता आदिल खान ने कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी सेना के बलिदान पर सवाल नहीं उठाए। उनका सवाल हमेशा सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता पर रहा है।
कांग्रेस का मानना है कि सेना देश के लिए होती है, सरकार के लिए नहीं। जब सरकार सेना के नाम पर वोट मांगती है, तब सबूत और पारदर्शिता की मांग करना लोकतंत्र की मजबूती का हिस्सा है।
आदिल खान ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा कहा है कि लोकतंत्र में सवाल पूछना देशद्रोह नहीं होता। सवाल पूछने वालों को देशद्रोही कहना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।
कांग्रेस पार्टी यह भी याद दिलाती है कि उसने इमरजेंसी को ऐतिहासिक भूल माना। लेकिन आज की सरकार ‘मौन इमरजेंसी’ जैसा माहौल बना रही है।
जनता की आवाज़ दबाना, संस्थाओं पर दबाव डालना और RTI जैसे कानूनों को कमजोर करना लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाता है।
कांग्रेस पार्टी का DNA है सबको साथ लेकर चलना, न्याय और समानता की लड़ाई लड़ना।
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भाईचारे और प्यार का संदेश है, नफरत और झूठ का नहीं।
कांग्रेस पार्टी मानती है कि देश का भविष्य सच्चे सवालों और जवाबदेही में छुपा है, झूठे नारों और नफरत में नहीं। बहस नफरत और आरोपों पर नहीं, बल्कि देश की बेहतरी पर होनी चाहिए।

15
1945 views