logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश पुलिस चयनित परीक्षा 2023 में अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान समारोह


अलीगढ़ गंगीरी दयानंद एकेडमी गंगीरी चौराह पर आयोजित कार्यक्रम पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह एवं विराट ज्ञान संगम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि धनंजय सिंह क्षेत्र अधिकारी CO छर्रा
के एल यादव रिटायर्ड सीटीओ एवं ठाकुर गोपाल सिंह जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा तथा एकेडमी संरक्षक/अध्यक्ष रविकांत दास महाराज सांकरा गंगा घाट द्वारा सभी बच्चों को मेडल माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया वहीं ठाकुर गोपाल सिंह ने एक बच्चे को गोद लेकर पूरा खर्चा देकर पढ़ाने की बात कही के एल यादव रिटायर्ड सीटीओ ने सभी बच्चों को आगे बढ़ते रहने को कहा और सभी को 101 रुपए आशीर्वाद के रूप मे बच्चों को दिए एकेडमी के संरक्षक रविकांत महाराज जी ने कहा दयानंद एकेडमी गांव से शहरों की महंगी शिक्षा के लिए जा रहे बच्चों को रोकना और ग्रामीण बच्चों को संस्कारों युक्त सफलता देना किसी भी बच्चे पर पैसे के लिए कोई दबाव नहीं रहता हमारा संकल्प सेवा शिक्षा व सभी गरीब बच्चों को सरकारी नौकरी में सफल करना है लगभग़ 500 बच्चे हमारे साथ जुड़े हुए है वहीं दूसरी ओर
प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील आर्य ने कहा हमें आगे बढ़ना चाहिए डायरेक्टर संदीप सर और श्री गुरु जी ने बताया हमारे यहां अनुज सर बिल्कुल फ्री बढ़ाते है बच्चों को सपोर्ट करते है और हमारे यहां से अभी तक लगभग 18 बच्चों ने सरकारी नौकरी प्राप्त की है अभी 9 बच्चे पुलिस में चयनित हुए है जिनका नाम, अनिल कुमार राजपूत , अंशुल,गीता, प्रतिज्ञा भास्कर, अभिषेक नायक,केशव ,शोभा शर्मा, मोहित, विकास यादव, अनुज सर बोले एकेडमी एक परिवार है यहां हमारा उद्देश्य सभी को सफल करना है कार्यकम समापन के बाद विदाई के समय सभी की आँखें नम दिखाई दी कार्यक्रम में आए पुलिस अधिकारी ने द्वारा बोला गया पुलिस की नौकरी नहीं एक जिम्मेदारी है बिना पुलिस के समाज सुरक्षित नहीं है हमें जो सेवा मिली है हम पूरी ईमानदारी से करें और आगे बढ़ते रहे मौके पर सतेंद्र सर, धर्मेंद्र, विकास यादव, विष्णु सुमित सर, भानु, अरविंद यादव, हरिओम चौधरी, सिविल सर, लटूरी सिंह, ब्रजपाल सिंह, मुकेश सर मनवीर सर, जय सिंह , समेत लगभग 300 छात्र छात्राएं समेत ग्रामीण लोग मौजूद रहें

247
7078 views

Comment