logo

विधायक ने फीता काटकर किया खेल मैदान की उद्घाटन।

विधायक ने फीता काटकर किया खेल मैदान की उद्घाटन।

दर्जनों खेल प्रेमी हुए उपस्थित।

उपस्थित लोगों ने श्री विधायक को फूलों की माला पहनाकर किया स्वागत।

खबर के मुताबिक गुरुआ पंचायत के हाई स्कूल मैदान में बनी खेल मैदान का उद्वघाटन मंगलवार को गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया।वही पंचायत के मुखिया रिंकी देवी,विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया मनरेगा विभाग के तहत गुरुआ हाई स्कूल के मैदान में नौ लाख नौ हजार रुपये की लागत से खेल प्रेमियों के लिए खेल का मैदान की निर्माण कि गई है।उन्होंने बताया नव इस मैदान में खेलाड़ी बास्केट बॉल, बैडमिंटन, वॉलीवाल खेल खेल सकते है।वही श्री विधायक ने कहा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में चिन्हित स्थानों पर खेल की मैदान का निर्माण करना है।खेल मैदान में खेलाडियो के लिए उपयुक्त सुविधा मिलेगी। खेलाड़ी अपनी प्रतिभा को बढ़ाएंगे।आपको बता दें कि प्रखंड के सोलह पंचायत में सर्व प्रथम गुरुआ पंचायत गुरुआ हाई स्कूल के मैदान में खेल मैदान का आज उद्वघाटन श्री विधायक के द्वारा की गई है।उक्त कार्यक्रम के मौके पर समाजिक कार्यकर्ता राजेश यादव, सुमंत कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव,पंचायत समिति सदस्य अजय पासवान,अक्षय कुमार के साथ साथ दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

5
164 views