logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ा मंगल पर गोरखपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा कार्यक्रम

(दैनिक भास्कर) लखनऊ, फिजियो वर्क्स क्लिनिक की टीम ने भीषण गर्मी में तैनात पुलिसकर्मियों को वितरित किए छाछ, ठंडा पानी और बिस्किट,गोरखपुर, 10 जून 2025 बड़ा मंगल के पावन अवसर पर गोरखपुर में फिजियो वर्क्स क्लिनिक द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिलचिलाती धूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मान और राहत प्रदान करना था।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत कैंट चौराहा, बेतियाहाटा चौराहा, गणेश चौराहा, बस स्टैंड चौराहा सहित शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को छाछ, ठंडा पानी और बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. विकास, डॉ. अंबालिका, डॉ. अन्नपूर्णा यादव, डॉ. आकांक्षा, डॉ. हर्षित, दीपक सिंह, शशांक, नितीश, आकाश, राकेंद्र, अभिनव, करण, शिवानंद राय साहित फिजियो वर्क्स क्लिनिक की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। डॉ. विकास ने बताया, “इस पहल का उद्देश्य उन असली नायकों का सम्मान करना है, जो 45 डिग्री तापमान में भी बिना रुके, बिना थके शहर की यातायात व्यवस्था को संभालते हैं। हमारा यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।” इस आयोजन को सफल बनाने में टीएसआई रामबृक्ष यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। डॉक्टर विकास और डॉक्टर अंबालिका ने उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने भी इस पहल की खुले दिल से सराहना की। कई लोगों ने आगे बढ़कर टीम के साथ सहयोग किया और कहा कि बड़ा मंगल जैसे पर्व तभी सार्थक होते हैं जब उसमें सेवा, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी जुड़ी हो।

105
4002 views

Comment