logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर विनय नरवाल की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर फर्जी AI वीडियो बनाने के मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

इस सिलसिले में दो आरोपियों को बिहार के गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिबुल हक और उसके बेटे गुलाब जलान के रूप में हुई है। ये दोनों 'रियल पॉइंट' नाम से एक यूट्यूब चैनल चला रहे थे, जिस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कई भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए हैं।

पुलिस को शक है कि यह केवल दो लोगों का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इसी कारण डिजिटल फोरेंसिक जांच के जरिए पूरे रैकेट को उजागर करने की कोशिश की जा रही है।

149
5916 views

Comment