logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना के दौर में मंदार फाउंडेशन एक नई सुबह ट्रस्ट हुआ जिले में सक्रिय

बांका। जिले की अपनी एक अलग पहचान मंदार पर्वत के वजह से होती आई है।और इसी मंदार के नाम से बना मंदार फाउंडेशन एक नई सुबह ट्रस्ट जो पिछले साल अगस्त में अस्तित्व मे आया। आज बहुत ही कम समय मे देश के कोने कोने में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

यह संस्था आज बिहार,झारखंड,गुजरात, बंगाल के अलावे देश के बिभिन्न राज्यों तक सक्रिय हो चुका है।पिछले दिनों जहां इस संगठन ने उत्तरप्रदेश की महिला अध्यक्ष के पद पर मिस इंडिया 2017-18 का खिताब जीत चुकी प्रतिमा रॉय को नियुक्त किया,वही प्कबीर टोंक को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया,जो कि कबीर टोंक इंटरटेनमेंट के मालिक हैं।आज यह संस्था अपनी मानव सेवा भाव के बदौलत मंदार को एक अलग पहचान देने का कार्य कर रही है।

इस संस्था के माध्यम से गुजरात औऱ दिल्ली में कई कार्य किये गए। पिछले दिनों बांका के कई व्यापारी तथा जगतपुर के नीरज कुमार नीरज के सहियोग से संगठन के माध्यम से जिला अधिकारी आवास के समक्ष 237 लोगों को माश्क वितरण किया गया तथा लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करने का कार्य किया गया।

आज इसी क्रम में संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद सिंह की तरफ से अमरपुर प्रखंड अंतर्गत इंग्लिशमोड में लगभग 167 माश्क वितरण किया गया।ज्ञात हो कि इस संस्था के संस्थापक बिकाश कुमार के माध्यम से पिछले वर्ष भी लॉकडॉन में मुस्कान फाउंडेशन गाज़ियाबाद के जिला प्राभारी के रूप में बांका जिले के बिभीन्न गावँ में जरूरत मन्द हज़ारों लोगों को सूखा राशन वितरण किया गया था इसके साथ साथ सैंकड़ों प्रवासी मजदूरों को मदद दिया गया था।


बाद में इन्होंने बांका की पहचान मंदार के नाम से अपनी खुद की संस्था मंदार फाउंडेशन एक नई सुबह ट्रस्ट का गठन कर मात्र बांका ही नही आज देश के कोने कोने में संगठन विस्तार कर लोगों की मदद कर रहे हैं।बिहार/झारखंड सचिव उमाकांत पाठक ने बताया कि संगठन के माध्यम से इस कोरोना काल मे हमसे जितना संभव हो सकेगा हम लोगों की मदद करेंगे।


275
26788 views
43 shares

Comment