logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माफियाँ का आतंक पुलिस प्रशासन को दे रहे चुनौती

*कानपुर देहात में लकड़ी माफिया का आतंक: मजदूर के पैर तोड़ने का आरोप*

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कुख्यात लकड़ी माफिया जयराम ने एक मजदूर गुलजार को पेड़ पर चढ़ने के लिए मजबूर किया, जिससे वह गिर गया और उसके पैर टूट गए। आरोप है कि जयराम और उसके साथी निसार ने गुलजार के साथ मारपीट भी की और अधमरा समझकर जंगल में छोड़ दिया।

*घटनाक्रम के अनुसार:*

जयराम, निवासी छोटी कपासी, थाना डेरापुर, ने वन विभाग से चोरी की लकड़ी काटने के लिए गुलजार को मजदूरी के नाम पर जंगल में बुलाया था। जब गुलजार ने लकड़ी काटने से मना किया, तो जयराम और उसके साथी निसार ने उसे पेड़ पर चढ़ने के लिए मजबूर किया। गुलजार के पेड़ से गिरने से उसके पैर टूट गए और गंभीर चोटें आईं। इसके बाद जयराम और निसार ने गुलजार के साथ मारपीट की और अधमरा समझकर जंगल में छोड़ दिया।

*पीड़ित के पिता की शिकायत:*

पीड़ित गुलजार के पिता लाल मोहम्मद ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद लाल मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि जयराम और निसार के खिलाफ थाने में सेटिंग के चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

*न्याय की मांग:*

पीड़ित के पिता लाल मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके पुत्र को न्याय दिलाया जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित को न्याय मिलता है या नहीं।
Bharat Nation News
क्राइम ब्यूरो :- शशि कुमार तिवारी
कानपुर उत्तर प्रदेश

114
1688 views

Comment