logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वायस ऑफ मीडिया की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न* , संगठन के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा *

*
राष्ट्रीय आचरण *दीपक शर्मा*

कुरुक्षेत्र। वायस ऑफ मीडिया संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सर्किट हाउस में वायस ऑफ मीडिया हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बंसीलाल पांचाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा संगठन के उपाध्यक्ष राजेश डोगरा के अनुमोदन पर संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी जुलाई माह में कुरुक्षेत्र में करवाने की अनुशंसा संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से स्वागत किया। वायस ऑफ मीडिया की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि यह स्वागत योग्य है कि कुरुक्षेत्र के संगठन को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सदस्यों ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी उसे वह तन्मयता से निभाएंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, संगीता सिंह, कमलेश धीमान, साहिल, मनीष सिंधवानी, रिंकू पाहवा, विनोद ज्योतवाल, नरेश, ज्योति, दिलबाग सिंह, गुरदीप सिंह विशाल शर्मा, प्रवीण वालिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

149
21219 views

Comment