logo

असंभव को संभव बनाना ही मोदी जी का पर्याय - एडवोकेट सोलंकी भाजपा के 11 साल बेमिसाल का जोगणिया माता मंडल द्वारा आयोजन

रतलाम (आलोट):- बूथ जीतों चुनाव जीतो भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य मंत्र के साथ आज चहुंओर भाजपा का ही परचम लहरा रहा है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान योजना, जन धन योजना जैसी सुविधा हमारे प्रधानमंत्री ने दी है। वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान और इसके अलावा आपरेशन सिंदूर जैसा ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने असंभव को संभव बनाया है और यह शब्द ही मोदी जी का पर्याय बन चुका है। सेवा सुशासन गरीब कल्याण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों का कार्यकाल "ऐतिहासिक और बेमिसाल" बन गया है।
उक्त शब्दांकन का उल्लेख पीएम मोदी जी के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजन पर भारतीय जनता पार्टी जोगणिया माता मंडल विधानसभा आलोट द्वारा कुण्ड वाली जोगणिया माता के सभा भवन बरखेड़ा कलां पर मुख्य अतिथि पूर्व जनपद पंचायत सदस्य आलोट एडवोकेट नीलम सोलंकी ने कहे।मौके पर ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को "ऐतिहासिक और बेमिसाल" बताते हुए कहा कि इस अवधि में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक नन्दनराज जैन द्वारा विकसित भारत 2047 संकल्प पत्र भी सभी से भरवाये गये। सुशासन की इस अमृत बेला पर मंडल अध्यक्ष हरि सिंह गुर्जर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शान्तिलाल पाटीदार, पूर्व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह राठौर के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता और जन मानस उपस्थित था।संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय वेद आभार मंडल महामंत्री प्रद्दुम्न वालियान ने माना। स्वागत सरपंच पर्वत सिंह गुर्जर सरपंच मान सिंह, सरपंच रघुवीर सिंह आदि ने किया।

6
663 views