logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जांजगीर कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनोज बर्मन, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित जिले के सभी विकासखंडों के बीएमओ, स्वास्थ्य अधिकारी एवं मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता हो, अधिकारी बेझिझक अपनी बात रखें, प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और कहा कि जांजगीर-चांपा एक मैदानी जिला है, जहां शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अपेक्षित है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लें, ताकि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्भवती महिलाओं को समुचित देखरेख एवं सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहन मिल सके।

117
5494 views

Comment