logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संघर्ष साथी संस्था व प्रथम पहल फाउंडेशन ने सामूहिक रूप से किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

झाँसी: हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है, ताकि रक्तदान को बढ़ावा दिया जा सके। यह दिन न केवल लोगों को रक्तदाताओं को उनके दयालु कार्यों के लिए धन्यवाद देने में मदद करता है बल्कि यह सुरक्षित रक्तदान प्रथाओं के बारे में जागरूक भी करता है। विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2004 में की गई थी। इस संबंध में एम.एल. बी. झाँसी ,नवजीवन ब्लड बैंक एवं आराध्या ब्लड बैंक ने लोगों से मिथक तोड़कर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता रक्तदान कर खुद को स्वस्थ रखने के साथ ही दूसरों की जान भी बचाते हैं। रक्तदान से हार्ट अटैक के खतरे से भी बचाव होता है। विश्व रक्तदाता दिवस वर्ष 2025 की थीम *रक्त दें ,आशा दें : एक साथ हम जीवन बचाते हैं* रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइंस के अनुसार रक्तदान करने वालों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जरूरत है लोग बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें। दुनिया में खून की जरूरत पूरा करने के लिए लोग रक्तदान करते हैं। रक्तदाता के रक्तदान करने के जज्बे को सम्मान देने के लिए 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। रक्तदान करने के बाद शरीर में नये रक्त का निर्माण होता है। इससे शरीर की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है। रक्तदान करने वाले लोगों को ध्यान रखना होगा कि वे स्वस्थ रहें। एक स्वस्थ व्यक्ति 18 साल की उम्र के बाद से रक्तदान कर सकता हैं। उनका वजन 45 से 50 किलोग्राम से ज्यादा होना चाहिए। इसके अलावा रक्तदान करने वालों को एचआइवी, हेपेटाइटिस बी या हेपेटाइटिस सी जैसे रोग नहीं हुआ हो। रक्तदान करने वाले को शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।
संघर्ष साथी संस्था की ओर से शैफाली गोस्वामी व प्रथम पहल फाउंडेशन की ओर से सजल जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी युवाओं को रक्तदान में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से जरूरतमंदों को मदद मिलती है। साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है, इस मिथक को तोड़ बेफिक्र होकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
ब्लड बैंक कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर श्री आशीष उपाध्याय जी ने मां सरस्वती के चरणों में फूल अर्पित कर किया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 102 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रथम पहल फाउंडेशन की ओर से सजल जैन (चैनू), अर्पित सेठ, विकल्प जैन, संदीप सोनी, उज्ज्वल मोदी, अतुल गर्ग, सुमित अग्रवाल, प्रशांत निगम, गौरव अग्रवाल, सजल अग्रवाल,पारस जैन, वरुण जैन (बिट्टू) एवं संघर्ष साथी संस्था की ओर से शैफाली गोस्वामी, विशेष खत्री, रजत गोस्वामी, हेमंत शर्मा, अंकित श्रीवास, आशीष नायक ,सुमित गोस्वामी, हार्दिक वर्मा, गुरजोत सिंह, हरीश रायकवार, समीर गोस्वामी, दीपक तिवारी, जितेंद्र शर्मा, अंकित कुशवाहा, मोहित उपाध्याय, राकेश गौतम, गोलू खान, प्रकाश, वरुण, अमित कुशवाहा, रोहित कंचन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

111
7165 views

Comment