logo

केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम के कार्यक्रम समन्वयक ने बकरी परियोजना का किया निरीक्षण

वल्लभनगर। वल्लभनगर स्थित पशुधन अनुसंधान केन्द्र पर संचालित कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली एवं अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की आर्थिक मदद से संचालित सिरोही बकरी नस्ल सुधार परियोजना का केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम के कार्यकम समन्वयक डॉ. एम. के. सिंह ने निरीक्षण किया। परियोजना के द्वारा पंजीकृत बकरी पालकों एवं पंजीकृत बकरियों की जानकारी ली। परियोजना के प्रभारी डॉ. आर. के. नागदा ने कार्यक्रम समन्वयक को अवगत कराया कि इस परियोजना के माध्यम से उदयपुर, राजसमंद एवं चित्तौड़गढ जिले में पांच कलस्टर संचालित है तथा इन कलस्टरों में 88 बकरी पालक है। इन बकरी पालकों के पास वर्तमान मे 2580 बकरियां पंजीकृत है। इन पंजीकृत बकरियों का परियोजना के तकनीकी कार्यकम के तहत समय-समय पर उत्पादन, प्रजनन सम्बन्धी आंकड़े एकत्र किये जाते है तथा उनको कम्प्यूटरीकृत किया जाता है। परियोजना के माध्यम से बकरियों का टीकाकरण एवं डीवर्मिंग और बकरी स्वास्थ्य सम्बन्धी औषधी एवं इलाज किया जाता है। कार्यक्रम समन्वयक महोदय ने फिल्ड से जो आंकड़े लिये जाते है एवं कम्प्यूटरीकरण आंकड़ो की गहनता से जांच की तथा केन्द्र पर उपलब्ध बकरे बकरियों का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि समय-समय पर बकरी पालकों को प्रशिक्षण दिया जाय एवं नई तकनीकी बकरी पालकों तक पंहुचाई जाये। जिससे कि बकरी पालक नस्ल सुधार के माध्यम से अपनी बकरियों कि उत्पादकता बढा सके। निरीक्षण के दौरान परियोजना से कमलेश सालवी, अनिल वैष्णव एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

9
2632 views