logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया के रितेश कुमार सिंह का IIT कानपुर में पीएचडी में चयन

बलिया - मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जिगनी,पोस्ट बड़ागांव निवासी रितेश कुमार सिंह पुत्र उमेश कांत सिंह का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (DoMS) में पीएचडी प्रोग्राम के लिए हुआ है।यह पूरे जिले और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है।

रितेश की प्रारंभिक शिक्षा कुंवर कॉन्वेंट स्कूल,सहतवार से हुई इसके बाद उन्होंने कक्षा 12वीं सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा बलिया से पूरी की।स्नातक (B.Com) की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और स्नातकोत्तर (M.Com) की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से की।उन्होंने महाकुंभ मेला 2025 में यंग प्रोफेशनल के रूप में 6 महीने कार्य किया और UGC-NET JRF परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।रितेश इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर, माता-पिता,बड़े पापा-बड़ी मम्मी और बड़े भाइयों को देते हैं।उनका सपना भविष्य में प्रोफेसर बनने का है।इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और बड़े भाइयों मे प्रवीण सिंह, नवीन सिंह,संजीव सिंह,अजीत सिंह,रिंकू सिंह,राहुल सिंह तथा मनीष सिंह ‘अप्पू’ ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

165
26181 views

Comment