
किसानों के हित में भारतीय किसान यूनियन स्वराज की मानपुर नगरिया में महा पंचायत
मानपुर नगरिया कासगंज : भारतीय किसान यूनियन स्वराज की मानपुर नगरिया में आज 15-06-2025 महा पंचायत इस महा पंचायत में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुलदीप पांडेय जी ने किसानों की समस्या को सुना और समझा और किसानों से उनके हक और सम्मान की बात कही और कहा किसानों के हित में मैं हर वक्त हाजिर रहूंगा और भ्रष्टाचार और भू माफियों के खिलाफ संघर्ष करता रहूंगा ।
इस महा पंचायत में प्रदेश के बब्बर शेर कहे जाने वाले प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री आशीष पांडेय जी ने अपनी बोल बाड़ी से किसानों के दिलों पर बेहतरीन छवि बनाई और किसानों के हित में किसानों की ताकत बनने का वादा किया और किसानों की हर समस्या का समाधान कराने का वादा किया ।
इस महा पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय लताफत हुसैन, बदायूं जिला अध्यक्ष इंतजार अली, सहसवान तहसील प्रभारी शारिक अली, सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा शाहरुख खान, सहसवान ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोहेल खान, सहसवान तहसील अध्यक्ष शकील मालिक, सहसवान तहसील उपाध्यक्ष हसरत अली सहसवान तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा शाज़िया खान, सहसवान तहसील अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सनीफ खान
देश वा प्रदेश के पद अधिकारी मौजूद रहे