logo

कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना समनापुर पुलिस द्वारा 02 फरार आरोपी एवं 03 स्थायी वसूली/गिरफ्तारी वारंटियो को किया गिरफ्तार – थाना समनापुर जिला डिण्डौरी (म.प्र.) दिनाँक 15/06/2025

कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना समनापुर पुलिस द्वारा 02 फरार आरोपी एवं 03 स्थायी वसूली/गिरफ्तारी वारंटियो को किया गिरफ्तार –

थाना समनापुर जिला डिण्डौरी (म.प्र.)
दिनाँक 15/06/2025

दिनाँक 14-15/06/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्डौरी (म.प्र.) के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्डौरी एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय बजाग जिला डिण्डौरी के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय (अपराध अनुसंधान विभाग) मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश के तारतम्य में जिला डिण्डौरी में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये फरार व्यक्तियों, स्थाई/गिरफ्तारी/वसूली वारंटियों की धर-पकड़ हेतु दिनाँक 14-15/06/2025 को कॉम्बिंग गस्त डियुटी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना समनापुर के कुशल नेतृत्व में थाना से टीम गठित कर माननीय न्यायालय श्री उत्कर्ष राज सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डिण्डौरी के दाण्डिक प्रकरण क्रमाँक आरसीटी/1184/2022 धारा 294,323,506,34 ताहि. के आरोपी गिरफ्तारी वारंटी जयसिंह मसराम पिता सम्हर सिंह मसराम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लदवानी थाना समनापुर जिला डिण्डौरी एवं प्रकरण क्रमाँक आरसीटी/252/2020 धारा 452,294,323,506 बी के आरोपी सूरज चोहटेल पिता कैलाश चोहटेल उम्र 28 वर्ष निवासी आधारताल जबलपुर हाल निवासी ग्राम भरियाटोला थाना समनापुर जिला डिण्डौरी तथा माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय डिण्डौरी के प्रकरण क्रमाँक MJCR/280/2024 धारा 125 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के वसूली वारंट की राशि 15,400/- रूपये स्थायी वसूली/गिरफ्तारी वारंटी कुंदन सिंह पिता टेका सिंह उम्र 34 वर्ष जाति राठौर निवासी ग्राम प्रेमपुर थाना समनापुर जिला डिण्डौरी (म.प्र.) को तथा थाना समनापुर के अपराध क्रमाँक 105/2025 धारा 137(2),64,127(3),351(3),332 बी.एन.एस. 3,4,5,6,17 पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी हरिराम राठौर पिता कालूराम राठौर उम्र 26 वर्ष एवं नन्दरानी राठौर पति हरिराम राठौर उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बुडरूखी थाना कोतवाली डिण्डौरी जिला डिण्डौरी (म.प्र.) को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं आरोपी अजय राठौर के द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमाँक MP52 ZA4790 को आरोपी हरिराम राठौर के द्वारा पेश करने पर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।

विशेष भूमिका – निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी थाना समनापुर, उप निरीक्षक पारस यादव, उपनिरी. लक्ष्मीप्रसाद पुष्पकार , सउनि. कमल सिंह उइके, प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह, प्रआर. 171 अमित पाण्डेय, प्रआर. 175 सहमेन सिंह मरावी , प्रआर. 19 पवन धुर्वे, आर. 32 अरविन्द मार्को , आर. 415 कुमान सिंह ,आर. 78 सियाराम मरकाम , आर. 236 गोकुल पाटीदार, महिला आर. 404 इन्द्रमाला मसराम की विशेष भूमिका रही है ।

281
10033 views