logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डूंगरपुर जिले में सार्वजनिक हैंडपंप पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग तेज


डूंगरपुर, राजस्थान | विशेष संवाददाता


आज एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है जिसमें गांव गड़ावेजनिया, तहसील ओबरी, जिला डूंगरपुर में सार्वजनिक हित में खुदवाए गए हैंडपंपों को लेकर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, गांव में स्थापित एक सार्वजनिक हैंडपंप पर ₹4,83,690 का बिल पास करवाया गया है, जो आम जनमानस और स्थानीय प्रशासन के लिए चौंकाने वाला है। इतना ही नहीं, यादव बस्ती में कचरू s/o धनजी यादव के निजी आंगन में यह सार्वजनिक हैंडपंप लगवाया गया है, जिस पर अब वह निजी स्वामित्व का दावा कर रहा है।


आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सरकारी बजट का दुरुपयोग कर हैंडपंप पर मोटर भी लगवा ली है, और अब उसे निजी संपत्ति बताकर आमजन को पानी लेने से मना कर रहा है।


स्थानीय निवासियों की मांग:

  • मामले की जांच करवाई जाए
  • जिम्मेदार अधिकारियों और लाभार्थियों पर कानूनी कार्यवाही की जाए
  • सरकारी संसाधनों का सार्वजनिक उपयोग सुनिश्चित किया जाए


सरकार श्री से निवेदन:
जनता ने सरकार से अपील की है कि इस प्रकरण में तत्काल संज्ञान लिया जाए और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचे, न कि निजी लाभ के लिए उपयोग किया जाए।

115
909 views

Comment