logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने की संगठन विस्तार को लेकर बैठक, नए पदाधिकारियों की घोषणा


सूर्योदय भास्कर | चेतन कुमार, ब्यूरो चीफ, हापुड़


हापुड़। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सिटी प्लाज़ा में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मोहित पाल ने किया, जिसमें मेन बॉडी और युवा विंग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ हुआ। जिला संगठन मंत्री श्योदान सिंह, जिलाध्यक्ष अंकित कुमार यादव, महासचिव धर्मेंद्र त्यागी, और युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।


बैठक में श्योदान सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में ही सभी धर्मों की समरसता छिपी है और हमें मिलकर इसके प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करना है। जिलाध्यक्ष अंकित कुमार यादव ने कहा कि हमें सनातन को सशक्त और परिपक्व बनाना होगा। उन्होंने बच्चों में बढ़ती मोबाइल की आदत पर चिंता जताते हुए इसे छुड़वाने की अपील की।


युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने युवाओं से सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातनी समाज की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।


बैठक की अध्यक्षता यशपाल मलिक और सुरेंद्र त्यागी ने की। इस दौरान जिला महासचिव धर्मेंद्र त्यागी द्वारा कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र भी सौंपे गए।


नए मनोनीत पदाधिकारी:

  • नरेश त्यागी – जिला संरक्षक
  • नवीन गुप्ता – जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ)
  • नीरज त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी – जिला महासचिव (मेन बॉडी)
  • धीरज शर्मा, सुमित कुमार, विकास कुमार, अनुज वर्मा, भूपेंद्र पाल, अर्षित, प्रिंस कुमार, प्रियांशु, रवि पाल, विशु – युवा विंग के विभिन्न पदों पर नियुक्त

इस अवसर पर अजय कुमार कस्तूरी, योगेंद्र शर्मा, अभिषेक त्यागी, अशोक अग्रवाल, ऋषि शर्मा, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, दीपक त्यागी और सोनू सहित कई सम्मानित सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।


अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, सनातन धर्म की रक्षा और युवाओं को इससे जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी।

149
9497 views

Comment