logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनीमून के लिए सिक्किम गया जोड़ा लापता.... सलामती को घर वाले कर रहे मृत्युंजय जाप.....

प्रमोद प्रतापगढ़ से सिक्किम हनीमून पर गए कौशलेंद्र सिंह (32) के चाचा हैं। कौशलेंद्र के माता-पिता बेटे-बहू की सलामती के लिए महामृत्युंजय जाप करा रहे हैं। कौशलेंद्र और उनकी पत्नी अंकिता 29 मई से लापता हैं। वह जिस गाड़ी में सवार थे, वह खाई में गिर गई। उनके साथ 6 और लोगों का कुछ पता नहीं। बाकी लोगों के कपड़े और कुछ सामान मिले, लेकिन अंकिता और कौशलेंद्र का कुछ पता नहीं चला।

करीब 10 दिन तक वहां तलाशने के बाद परिवार घर लौट आया है। मंदिर में महामृत्युंजय जाप हो रहा है। उम्मीद की जा रही कि दोनों जिंदा लौट आएं।

आसपास के क्षेत्र में सबसे भव्य शादी हुई प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सांगीपुर थाना क्षेत्र में राहाटीकर गांव है। यहीं शेर बहादुर सिंह का घर है। उनके पास पेट्रोल टंकी, गैस एजेंसी और कई बीघे खेत है। आर्थिक रूप से संपन्न शेर बहादुर की एकमात्र संतान कौशलेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस हैं। पिता चाहते थे कि कौशलेंद्र कारोबार संभालें। लेकिन, बेटे ने यूपीएससी की तैयारी करने की इच्छा जताई और दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने लगे।

शेर बहादुर ने बेटे की शादी पट्टी कोतवाली के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में कारोबारी विजय सिंह की बेटी अंकिता से तय की। अंकिता लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल के ICU में असिस्टेंट हैं। 5 मई को सराय छिवलहा गांव में दोनों की भव्य शादी हुई।

अंकिता के भाई सौरभ सिंह कहते हैं- आसपास के 10-20 किलोमीटर के इलाके में ऐसी शादी नहीं हुई थी। बहन की शादी के लिए हमने वीआईपी टेंट लगवाए थे। गिफ्ट के रूप में हर सामान दिया गया। कौशलेंद्र को टॉप मॉडल स्कॉर्पियो दी गई। 50 लाख रुपए से ज्यादा इस शादी में खर्च हुआ था।

जम्मू का प्लान टला, सिंगल टिकट पर सिक्किम गए हम प्रतापगढ़ में सबसे पहले कौशलेंद्र के घर पहुंचे। यहां परिवार के सभी लोग गांव के ही एक मंदिर में महामृत्युंजय जाप कर रहे हैं। हमें यहां पता चला कि शादी से पहले कौशलेंद्र ने शादी के बाद जम्मू-कश्मीर जाने का प्लान बनाया था। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच हालात खराब थे। इसके चलते यह प्लान कैंसिल हो गया था। शादी के बाद कौशलेंद्र ने सिक्किम जाने का प्लान बनाया था। लेकिन, परिवार में इसके बारे में किसी को कुछ बताया नहीं।

121
2026 views

Comment