logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई: एस०ओ० समेत तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित*

*पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई: एस०ओ० समेत तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित*

-प्रारंभिक जांच में पाए गए दोषी, उसी आधार पर हुई निलंबन की कार्यवाही

बस्ती - थाना पैकोलिया के ग्राम जीतीपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान 12 वर्षीय नाबालिग बालिका परी श्रीवास्तव के मौत और तीन अन्य के घायल होने के मामले में प्रभावी कार्यवाही न कर पाने के कारण पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेन्द्र यादव हल्का दरोगा रमेश कुमार और मुख्य आरक्षी देवनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।थाना पैकोलिया के ग्राम जीतीपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना मे पैकोलिया पुलिस द्वारा मामले में प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी जिससे दोनों पक्षों में तनाव बना रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में जांच कराया गया और जांच रिपोर्ट में यह बात आई कि थाना पैकोलिया पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभाया। जिसके आधार पर एसपी बस्ती ने तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का निर्णय लिया निलंबन के बाद तीनों पुलिसकर्मी की विभागीय जांच होगी अगर जांच में वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें और कड़ी सजा दी जा सकती है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग में कदाचार और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच की जा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि लोगों को न्याय दिलाने और उनके जानमाल के सुरक्षा की महती जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है।

135
3540 views

Comment