logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया

हाथरस सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ प्रभारी निरिक्षक अपराध अवनीश कुमार व पुलिसटीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी पचों को पचों जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

140
5948 views

Comment