logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिसार मे कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड रविवार शाम तक तोड दिए

हिसार।  हिसार में कोरोना के संक्रमित मामलों में इस सीजन के सभी रिकॉर्ड रविवार को टूट गए। रविवार को पहली बार 940 कोरोना केस मिले हैं।

वहीं 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। कोरोना का प्रसार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते 9 दिन में 50 फीसद से ज्‍यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है।

17 अप्रैल को 423 संक्रमित मिले थे, जबकि 24 अप्रैल को संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 857 तक पहुंच गया है। वहीं रविवार को यह संख्‍या बढ़ते हुए 940 तक पहुंच गई। गौरतलब है कि शनिवार को भी सर्वाधिक 857 कोरोना केस मिले थे। शुक्रवार को भी सर्वाधिक 785 केस मिले थे।

पिछले दिनों में कुछ इस तरह बढ़े हैं संक्रमित

17 अप्रैल- 423

18 अप्रैल- 521

19 अप्रैल- 527

20 अप्रैल- 549

21 अप्रैल- 594

22 अप्रैल- 680

23 अप्रैल- 785

24 अप्रैल- 857

25 अप्रैल - 940


252
18143 views
1 shares

Comment