logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

//थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस द्वारा चोरी गया ऑटो रिक्शा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार//

//थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस द्वारा चोरी गया ऑटो रिक्शा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार//

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 06/06/2025 को फरियादी बल्लू उर्फ रियासत अब्बासी पिता अब्दुल लतीफ उम्र 40 साल नि. काजीपुरा पुलिया के पास रतलाम ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट कर बताया कि उसका घर के सामने खड़ा हुआ ऑटो रिक्शा MP-43-K-4216 कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है जिस पर थाना स्टेशन पर अपराध क्रमांक- 514/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस कारवाई का विवरण–* पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड की टीम गठित की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर सालाखेडी से उंकाला रोड पर विस्तारा पार्क के पास से चोरी गया उक्त ऑटो रिक्शा आरोपी मजहर अब्बास के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी - मजर अब्बास उर्फ मजर पिता सुभान अली उम्र 30 वर्ष निवासी अर्जुन नगर पानी के टंकी के पास चोकी साला खेडी रतलाम*

*जप्त संपत्ति - एक काले रंग का आटो जिसका रजि. नम्बर MP-43-K-4216 होकर कीमती 200000/-रुपये*

सराहनीय भुमिका - निरी. स्वराज डाबी, का.प्र.आर. 408 अजय शर्मा, आर.96 ललीत जगावत, आर. 506 अनिल सोलंकी, आर. 197 धीरज सोलंकी थाना स्टेशन रोड रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।
Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police MP POLICE PRO Ratlam

105
2400 views

Comment