logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहसवान से दिल्ली जा रही कार में एक ही परिवार के कार में आग लगने से लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत

सहसवान से दिल्ली जा रहे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की मौत सहसवान से दिल्ली जाते समय तेज रफ्तार से बुलंदशहर में पुलिया से टकराई कार। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पुलिया को तोड़ते हुए 3 फीट नीचे सूखी नहर में गिर गई। इसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से झुलस व घायल गई। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार बदायूं के चमनपुरा थाना सहसवान का रहने वाला था। बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे स्विफ्ट कार (DL-3CDB-7567) से दिल्ली के लिए घर से निकले थे। सुबह 5.30 बजे बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद में जानीपुर चंदौस तिराहे के पास हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में तनवीज अहमद (26), मोमिरा (24), जेबा (14), जुबेर (30) और उनके 2 वर्षीय बेटे जैनुल की मौत हो गई। जबकि 28 साल की गुलनाज घायल हैं। कार तनवीज अहमद चला रहे थे।

शाहरुख खान की रिपोर्ट

178
6693 views

Comment