logo

हाईकोर्ट बार के चुनाव प्रचार को पुलिस ने रोका:वाहन चेकिंग के दौरान बढ़ा विवाद, वकीलों ने किया हंगामा(अंकित दुबे-पत्रकार)

प्रयागराज में अगले महीने होने जा रहे बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में निकले सैकड़ों अधिवक्ता सोमवार की रात नैनी के पीडीए कॉलोनी पहुंचे थे। जहां पर मदर टेरेसा चौकी प्रभारी अपने सिपाहियों के साथ दूरवाणी नगर चौराहे के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे।उसी दौरान चौराहे पर एक सिपाही ने अधिवक्ता प्रियदर्शी त्रिपाठी की बाइक को रोक लिया। बाइक रोकते ही अधिवक्ता और सिपाही के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ा और अधिवक्ता ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया।
काफी संख्या वकील मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चुनाव प्रचार में निकले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह भी पहुंच गए। जिसके बाद चौकी प्रभारी और पूर्व अध्यक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान वकीलों ने बवाल करते हुए जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया।पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। अपराधियों को सह दिया जा रहा है। वकीलों के साथ पुलिस अभद्रता कर रही है। मारपीट और उतारू हो रही है।

उन्होंने बताया कि हमारे साथी को चुनाव प्रचार के दौरान सभी अधिवक्ता नैनी में प्रचार कर रहे थे। तभी हमारे अधिवक्ता साथी प्रियदर्शी त्रिपाठी से मदर टेरेसा चौकी प्रभारी ने अभद्रता शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर हम सभी लोग पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी नशे में था। वह विवाद करने लगा। जिसके बाद हमने अपने अधिवक्ता साथी को वहां से हटा लिया।

उन्होंने कहा कि डीसीपी यमुनानगर तत्काल ऐसे चौकी प्रभारी को यहां से हटा दे जिसे यह नहीं पता कि किस पदाधिकारी से कैसे बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चौकी प्रभारी नहीं हटाया गया तो परिणाम बुरा होगा।
Ankit Dubey
Journalist

2
333 views
1 comment