logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

15 लाख रुपए से सूर्य मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण तो 15 लाख रुपए से होगी छायादार चबूतरा का निर्माण।विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव

संवाददाता:- नरेन्द्र कुमार

गुरुआ के प्रसिद्ध सूर्यमंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ होते ही गुरुआ वासियों मे खुशीयो की लहर। लोगों ने बताया कि छठ पूजा में छठ वर्तियो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था छठ घाट का सौंदर्यीकरण हो जाने से छठ व्रतियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा

वही गुरुआ विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि छठ पूजा मे छठ व्रतियों को अग्र प्रदान करने मे काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता था।

छठ वर्ती को परेशानियों को देखते हुए गुरुआ विधानसभा विधायक विनय कुमार यादव ने 15 लाख रुपए की लागत से गुरुआ सूर्य मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया है। और बहुत जल्द ही गुरुआ हाई स्कूल के मैदान मे 15 लाख रुपए की लागत से छायादार चबूतरे का भी निर्माण होगा।

उन्होंने गुरुआ विधानसभा विधायक विनय कुमार यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि गुरुआ विधानसभा का एकमात्र विधायक जो हर किसी को सुख दुःख के साथ परेशानियां को निदान करने मे लगे रहते है।

विपक्ष के विधायक होते हुए भी इनके गुरुआ विधानसभा मे कार्य अनगिनत है।जो काफी सराहनीय है

156
4562 views

Comment