logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरुनी प्रेमवती की 25 वी रजत पुण्य तिथि पर कोशीथल के पावन धाम पर बेटियां कोशीथल की का भव्य महोत्सव*

मितेश ओस्तवाल, अहिंसा क्रांति, उत्तर गुजरात

गुरुनी प्रेमवती की 25 वी रजत पुण्य तिथि पर कोशीथल के पावन धाम पर बेटियां कोशीथल की का भव्य महोत्सव

गुरुनी प्रेमवती की 25 वी रजत पुण्य तिथि पर कोशीथल के पावन धाम पर बेटियां कोशीथल की का भव्य महोत्सव मनाया गया । मितेश ओस्तवाल ने उनसे बात की तो उन्होने बताया कि
कोशीथल की बेटियां ग्रुप बनाया जब ललिताजी ढीलीवाल,बैंगलोर मोनिका जी चोरड़िया,ईडर और सीमा गनौलिया,वल्लभनगर तीनों आपस में रजत महोत्सव पर आने की बात कर रहे थे और अचानक मन में आया कि हम तीनों कोशीथल की है क्यों नहीं इस बार कोशीथल की जन्म भूमि पर सभी बेटियां इस आयोजन में आए और तभी यह ग्रुप बनाया *बेटिया कोशीथल* कि इसका जिक्र तीनों ने मिलकर गूरनी मैया विजय प्रभा जी मा. सा. ,कवरलालजी सा सूर्या ,सुरेशजी भाई साहब से किया यह जानकर आप तीनो को बहुत प्रसन्नता हुई आप ने हमको प्रोत्साहित किया और अधिक से अधिक दलाली करने को कहा
उस दिन से हमारी बात चलती रही और जीधर से जहां से बहन बेटियों के नंबर आए जोड़ते गए इस ग्रुप में सभी को जोड़ने में भाईयो का बहुत सहयोग रहा इसमें हमारे साथ प्रियंका जी ग्रुप मैनेज करने में पूरा साथ दे रहे हैं।
एक बैग की प्रभावना बेटिया कोशीथल की तरफ से इस आयोजन में हो इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी बहनों ने पूरा सहयोग दिया हम तह दिल से आप सभी का अभिनंदन आभार व्यक्त करते हैं ऐसा उन्होने बताया।
बेटिया कोशीथल की तरफ से 11 सेट टेबल बेंच भोजन शाला में इसी श्रृंखला में बहन कल्पना जी सुरेश जी खटवड़ मावली सुपुत्री नाहर
मलजी सा सूर्या कि तरफ से वाटरकूलर की घोषणा की
बेटियों कोशीथल ग्रुप की तरफ आपका हार्दिक आभार बहुत-बहुत
अनुमोदना ऐसा उन्होने फरमाया।
इस ग्रुप को बनाने में एवं सहयोग राशि की दलाली करने में मोनिका चोरड़िया, ईडर,ललिता ढीलीवाल,बैंगलोर,
सीमा गनोलिया,वल्लभनगर, हम तीनों का खूब साथ सहकार रहा।
सभी पधारे हमें बहुत अच्छा लगा आप सभी से मिलकर हमें बहुत अच्छा लगा आप सभी का स्नेह ऐसे ही बना रहे आप हमेशा हमारे साथ ऐसे ही ग्रुप के माध्यम से जुड़े रहे जो बहने नहीं जुड़ पाए उनको भी जोड़ने की कोशिश करेंगे ऐसा उन्होने फरमाया।अगले साल एक अच्छे कार्यक्रम के साथ अब सब मिलेंगे बेटियां ग्रुप की तरफ से एक बैग की प्रभाव ना रखी थी जो वहां पर आए थे उनको तो दे दी गई थी जो नहीं आए हैं उनको भी पहुंचा दी जाएगी ऐसा बताया।सहयोग राशि लिखी उन सभी बहनों को बैग की प्रभाव ना दी जाएगी।
पावनधाम पर गुरुनी मैया का रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया कोशीथल की बेटियो की तरफ से और मिश्री की प्रभावना रखी गई और एक चौबीसी का आयोजन किया गया ।

एक कविता गुरुनी प्रेमवती म.सा. के नाम
कोशीथल की पावन स्थली जो गुरूनी प्रेम के गुणगान गाती है,
जिसकी मिट्टी का अर्ग सीने से लगाया जाता है,जहां की शौर्य गाथा पूरे हिंदुस्तान में गाई जाती है,कैसे न हो गर्व हमें हमारी गुरुनी और मातृ भूमि पर,जिस पावन धाम की गुरुनी प्रेम ने हमको सही पथ पर चलना सिखाया हो,कोशीथल की पावन मिट्टी चंदन है
,गुरुनी प्रेम को 25 वी रजत पुण्य तिथि पर शत शत वंदन है।

393
26971 views

Comment