logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलरामपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नई बस्ती के पास उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव काफी समय से मौके पर पड़ा हुआ था और आसपास बदबू फैलने लगी थी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और आसपास के इलाके की कड़ी तलाशी ली।


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले को संदिग्ध मौत मान रही है और हत्या या आत्महत्या समेत सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।


नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि,"शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।स्थानीय लोग घटना से दहशत में हैं और मृतक की पहचान व घटना की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

98
2691 views

Comment