logo

भारत लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी।

भारत लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी।

उपस्थित लोगों ने भारत लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

खबर के मुताबिक गुरुआ हाईस्कूल के मैदान में भारत लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के सम्मान में समारोह आयोजित कार्यक्रम की शुभारंभ से पहले उपस्थित लोगों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।वही सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा जगदेव प्रसाद ने 1970 में नारा दिए थे कि सौ में 90 शोषित है। धन धरती और राजपाट में 90 भाग हमारा है। लेकिन इस नारा का लाभ हमलोग नही लिया और सामाजिक न्याय के नाम पर कोई और लेकर बिहार में पंद्रह वर्ष शासन किया।उन्होंने कहा जब 2005 में नीतीश कुमार सत्ता में आए तो जगदेव बाबू के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। हमारे देश को लोग सोने का चिड़ियां बोलकर अंग्रेजों से लेकर बाद में सत्ता में बैठे लोग लूटने का काम किया।वही 2014 में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनने के बाद सोने की चिड़ियां को सोने का शेर बनाने का काम उन्होंने किया। जब बिहार में लालू राबड़ी की सरकार थी तो बीस हजार करोड़ का बजट पेश होता था लेकिन मुझे डिप्टी सीएम बनने का मौका मिला तो तीन लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया इसलिए देश में अब बिहार का विकास भी तेजी से हो रहा है। पहले बड़े-बड़े उद्योगपति देश को टैक्स देते थे इससे देश का विकास होता था लेकिन आज एक गरीब आदमी भी पांच रुपए का बिस्कुट खरीदार भी जीएसटी टैक्स देकर देश का विकास में मदद कर रहा है। उन्होंने आगे कहा अब आपलोग 2025 में एनडीए के सरकार बनाईये हमलोग 12 लाख सरकारी नौकरी के साथ 50 हजार लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। वही बिहार के सहकारिता मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद बिहार के नही बल्कि पूरे भारत का लेलिन थे वह सामंती शासन और गरीबों के अधिकार के लिए आजीवन लड़ाई लड़ते थे इसलिए आज शहीद जगदेव प्रसाद भलें ही हमलोग के बीच नही हैं लेकिन उन्होंने अपने पीछे हजारों-हजार जगदेव छोड़कर चले गए हैं। इसके साथ हीं सहकारिता मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में बेहतर विकास हुआ है।वही। बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण संरक्षण व गयाजी के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा की अब बिहार में एनडीए की सरकार में तेजी से पुल-पुलिया के साथ हाईवे का निर्माण हो रहा है इसलिए अब बिहार पहले वाली बिहार नही रह गया है इसे हमलोग विकसित बिहार भी कहेंगे। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी ने जगदेव बाबू के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भारत लेकिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारतरत्न देने का मांग किया।आपको बता दें कि उक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने किया है। वही कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामजी मांझी, पूर्व विधान पार्षद डाॅ उपेंद्र प्रसाद, भाजपा के प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी,भाजपा उपाध्यक्ष पश्चमी गया जी सह पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष सह सदस्य जिला परिषद करुणा कुमारी, कौशल वर्मा, रुपम सिंहा, अनिरुद्ध कुमार दांगी, नंदकिशोर प्रसाद, रामजतन यादव, प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार समेत कई लोग उपस्थित हुए।

0
0 views