logo

रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस ने लड़की को ब्लैकमेल करने वाले की दबोचा।।।।

मुंबई। वडाला रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस ने एक 25 वर्षीय लड़की को धमकी देने वाले अब्दुल कलाम नामक व्यक्ती को धारावी इलाके से रात 11.45 पर गिरफ्तार किया ।बताया जा रहा है कि अब्दुल कलाम लड़की को बार बार धमकी दे रहा था।में तेरी फोटो और वीडियो एडिट कर के वायरल करदूंगा।लड़की काफी डरी हुई थी।आखिर कार लकड़ी ने हिम्मत की और सारा मामला अपने पिता को बताया।
लड़की के पिता ने अपने पत्रकार मित्र सुधाकर नाडार से संपर्क किया।
सुधाकर नाडार ने पुलिस उप आयुक्त परिमंडल चार श्रीमती रागसुधा आर को मामले की जानकारी दी। उप आयुक्त श्रीमती रागसुधा आर ने मामले की गंभीरता को देखते हुवे रफी अहमद किदवई मार्ग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री संदीप रणदीवे को निर्देश दिया।वरिष्ठ निरीक्षक संदीप रणदीवे ने तुरंत एक टीम बनाई जिस में सहायक पुलिस निरीक्षक कांबले,सहायक पुलिस निरीक्षक मोहिते,उप निरीक्षक संदीप ठाकुर,और डिटेक्शन के स्टाफ शामिल थे।पुलिस जाल बिछा कर धारावी से दो घंटे के भीतर अब्दुल कलाम को दबोच लिया।
आरोपी के पकड़े जाने से लड़की और उसके माता पिता को न्याय मिला और उन्होंने ने विशेष रूप से मुंबई पुलिस के उप आयुक्त परी मंडल चार श्रीमती रागसुधा आर रफी अहमद किदवई मार्ग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री संदीप रणदीवे और उनकी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया।

4
406 views