logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य दुनिया भर मे योग अभ्यास के लाभों को घर घर पहुंचाना है - नवीन कुमार

बटाला 21 जून (एस के महाजन) भारतीय योग संस्थान बटाला की तरफ से 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी श्रद्धा उत्साह एवं उल्लास से हजीरा पार्क बटाला में 21 जून को सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक मनाया गया।
समारोह में अमन शेर सिंह (शैरी कलसी) विधायक बटाला(मुख्य अतिथि) एवं श्री एम.सी शर्मा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(चंडीगढ़ मंडल) के सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता ,विशेष मेहमान के रूप में सम्मिलित हुए।

यह जानकारी देते हुए भारतीय योग संस्थान बटाला के प्रवक्ता श्री राकेश महाजन ने बताया कि समारोह में भारतीय योग संस्थान की सभी कक्षाओं के साधकों ने हिस्सा लिया ।समारोह के आरंभ में ज्योति प्रज्वलित की गई ,सरस्वती वंदना एवं योग संबंधी गीत इस कार्यक्रम की शोभा बने। समारोह संबंधी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष नवीन कुमार एवं महासचिव गुलशन खुल्लर ने बताया कि योग केवल एक कसरत ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक कला है जिससे सकारात्मक सोच का संचार होता है ।इस समय संस्थान द्वारा पूरे विश्व में 5000 से अधिक योग केंद्र कार्य कर रहे हैं ,यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि योग की महत्ता को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया था, तब से दुनिया भर में लाखों लोग योग के अभ्यास के लिए एक जुट होकर हर साल इस दिन को मनाते है ।
आज अकेले भारत में ही 1 लाख से ज्यादा केंद्रों पर योग दिवस मनाया जा रहा है।
हम सभी को योग को अपनाना होगा और योगीक विद्या को समझना होगा और आने वाले में समय में हम सब हर कदम चिंता एवं तनाव मुक्त जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
योग तो हमारे लिए पहले भी महत्वपूर्ण था पर करोना काल के दौरान इसकी महत्ता और बढ़ गई है जिससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने के कारण करोना एवं कई गंभीर समस्याओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है ।
नवीन कुमार ने बताया कि स्वस्थ मानव ही राष्ट्र की संपत्ति है और रोगी जीवन स्वयं और राष्ट्र के लिए विपत्ति है ।संस्थान की कक्षाएं जो कि 365 दिन योगिक क्रियाएं करवाती है, इसमें सभी को आकर लाभ प्राप्त करना चाहिए ।
योग दिवस समारोह में पुरातत्व विभाग के उच्च अधिकारी श्री एम.सी शर्मा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने पंजाब के 3 शहरों बटाला, बठिंडा और अमृतसर को योग दिवस मनाने के लिए चुना।

आज के इस कार्यक्रम में बटाला की विभिन्न धार्मिक सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं विशेषकर दृष्टि वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन सतीश अग्रवाल, अध्यक्ष रमन गुप्ता और सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्थान इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद करता है।

173
12174 views

Comment