logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल का कछला घाट निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

बरेली मंडल की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आगामी कावड़ यात्रा को लेकर बदायूं जिले के कछला घाट का निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की और यात्रा के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ट्रैफिक कंट्रोल, सफाई व्यवस्था एवं आपात सेवाओं की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, ड्रोन कैमरों से निगरानी और मेडिकल टीमों की तैनाती को भी अनिवार्य बताया।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।


115
322 views

Comment