logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खबर प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य योग शिविर का आयोजन*

प्रतापगढ़, 21 जून। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

योग शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जवान, प्रशासनिक कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षकों की देखरेख में सभी प्रतिभागियों ने प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास किया।

राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

संवाददाता प्रतापगढ़
शेष कुमार द्विवेदी

142
2537 views

Comment