logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्थानीय नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर के कमजोर वर्ग के लोगों के रोजगार को नुकसान पहुंचाने की व्यवस्था के नाम पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी ने सवाल उठाएं हैं

चित्तौड़गढ़ कपासन
स्थानीय नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर के कमजोर वर्ग के लोगों के रोजगार को नुकसान पहुंचाने की व्यवस्था के नाम पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी ने सवाल उठाएं हैं
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन शर्मा की विज्ञप्ति के अनुसार कपासन नगर पालिका में लगभग 1000 घूमटी एवं ठेलागाड़ी के माध्यम से लोग अपना रोजगार चला रहे हैं और इनसे अतिक्रमण या रास्ते में आने वाली बाधा भी सही है ओर नगर का सौंदर्य करण भी आवश्यक है, परंतु जो तरीका इन्हें हटाने के लिए नगर पालिका कपासन द्वारा अपनाया जा रहा है यह कमजोर वर्ग के लिए कमरतोड़ साबित हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉक्टर ललित बोरीवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाना उचित हो सकता है परंतु अचानक एक-दो दिन की सूचना पर रोजगार को नष्ट करना ना तो मानवीय दृष्टिकोण से सही है और ना ही प्राकृतिक कानूनी प्रक्रिया है, जबकि नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन किराया लिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी बोर्ड की मनमर्जी का तांडव नृत्य इन दिनों ज्यादा ही नगर में नजर आने लगा है। अतिक्रमण को बड़े लोगों और छोटे लोगों में अंतर करके नहीं नापा जाना चाहिए और इसे मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कानूनी प्रक्रिया से पूरा करना चाहिए जिससे नगर में शांति का माहौल बना रहे और अपराधों को बढ़ावा नहीं मिले।
कांग्रेस पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने के इस तरीके से की गई कार्रवाई का विरोध प्रकट किया है और यह निर्णय लिया है कि भाजपा बोर्ड का यही रवैया रहा तो कपासन में जन आंदोलन होगा

322
14063 views

Comment