
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश जनपदों सहित अन्य राज्यों में कार्यकारिणी का किया गया गठन विस्तार
सीतापुर/लखनऊ / ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ रजि0 कार्यकारिणी का उत्तर प्रदेश के जनपदों सहित अन्य राज्यों में किया गया विस्तार गठन, संगठन का उद्देश्य ही पत्रकार हितों की सुरक्षा व्यवस्था व पत्रकार साथी को न्याय दिलाना है संगठन में आज तक जो भी मामले सत्यता पर प्राप्त हुए हैं सभी का निस्तारण शासन प्रशासन के सहयोग से कराया गया है और आगे भी कार्य जारी रहेगा पत्रकार साथियों के लिए एक ही संदेश है कि पत्रकार कोई छोटा बड़ा नहीं होता है आखिर वह भी अपने ही परिवार का सदस्य है कभी भी एक पत्रकार एक दूसरे पत्रकार को नीचा दिखाने का कार्य कदापि न करें अपनी एकजुटता बनाए रखें और सत्यता के आधार पर ही सही खबरों का प्रकाशन करें संगठन आप सभी के साथ 24 घंटे तत्पर है वहीं ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ आगरा से दिलीप सिंह जादौन को मंडल अध्यक्ष आगरा, सुनील कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष कासगंज,दीपक भंडारी को प्रदेश उपाध्यक्ष पंजाब, संदीप भटनागर को अम्बाला हरियाणा महासचिव, विष्णु मोहन विक्रांत जिला अध्यक्ष पंचकुला हरियाणा, चुम्मन लाल साहू को जिला अध्यक्ष कांकेर छत्तीसगढ़,डा ईश्वर लाल सिन्हा को प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़,सौरभ चतुर्वेदी को मंडल अध्यक्ष सम्भाग अहमदाबाद गुजरात, सुधीर कुमार, जगदीश शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य कुरुक्षेत्र हरियाणा, संतोष कुमार राव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सीतापुर अनूप दीक्षित तहसील अध्यक्ष बिसवां अरुण कुमार नाथ जिला संगठन मंत्री सीतापुर अब्दुल सुहेल खैराबाद नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गयी है सभी नवनीत पदाधिकारियों को संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की