logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया की जिला कार्यकारिणी घोषित अमन सक्सैना जिला अध्यक्ष विनोद तोमर महासचिव घोषित

मुरैना - मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की जिला कार्यकारिणी आज मुरैना में घोषित की गई। जिसमें अमन सक्सैना को जिला अध्यक्ष, एवं विनोद तोमर महासचिव घोषित किया गया। घोषणा के बाद पदाधिकारी और सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियो को बधाईया प्रेषित की।

मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा के अनुमोदन से, प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा की सहमति से प्रदेश महासचिव श्याम मोहन डंडोतिया ने जिला अध्यक्ष पद पर टी व्ही-9 भारत बर्ष के संवाददाता अमन सक्सेना एवं महासचिव पद इण्डिया न्यूज संवाददाता विनोद तोमर को नियुक्त किया। इसके अलावाउपाध्यक्ष पद पर ए एन आई संवाददाता देवेंद्र राजपूत, यदुनाथ सिंह तोमर, विवेक तिवारी एवं बानमोर से शिवशंकर शिवहरे को नियुक्त किया हैं। सचिव रतन मिश्रा, धर्मेंद्र शिकारवार, सुनील पाराशर एवं श्रीमती उषा सिकरवार बनाया गया हैं।

121
274 views

Comment