logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आयुर्वेद विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हनोल मे आयोजित किया योग शिविर कार्यक्रम हनोल मन्दिर के रावल सेमवाल जी रहे मुख्य अतिथि

आयुर्वेद विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हनोल मे आयोजित किया योग शिविर कार्यक्रम


हनोल मन्दिर के रावल सेमवाल जी रहे मुख्य अतिथि


देहरादून: 21 जून 2025, शनिवार। आयुर्वेद विभाग एवं‌ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार के निर्देशों के क्रम में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा हनोल मन्दिर में एक दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में योग अनुदेशकों द्वारा शिविर में पहुंचे साधकों को कई योगासन करवाएं।


मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग द्वारा हनोल मन्दिर प्रांगण में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मन्दिर के रावल सेमवाल जी ने नोडल अधिकारी डॉ गजेन्द्र सिंह बसेरा की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर इस अवसर पर योग अनुदेशकों विक्रम रावत एवं सिकन्दर द्वारा शिविर में मौजूद साधकों को कई योगासन कराएं।


आगे डॉ पसबोला द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर टीम के अन्य सदस्य डॉ अजय चमोला, डॉ महेश जोशी, डॉ निर्मल सामन्त, फार्मेसी अधिकारी मनीष रावत, वीरेन्द्र, विनोद भी आदि मौजूद थे।


शिविर कार्यक्रम की निगरानी अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सविता कोठियाल द्वारा की जा रही है।
.
.
.
.
.
डॉ० डी० सी० पसबोला
☎️: 9456113538
मीडिया प्रभारी एवं‌ आई टी सेल इंचार्ज
आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग,
जिला देहरादून, उत्तराखंड
पिन: 248005

154
17921 views

Comment