logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाज सेवा व आध्यात्मिक एकता का अनुपम उदाहरण – विठ्ठल भगवान वारकरी सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न


पुणे, बिबवेवाड़ी:
श्री विश्वकर्मा राजस्थानी सुथार समाज ट्रस्ट, पुणे-बिबवेवाड़ी के तत्वावधान में विठ्ठल भगवान पांडुरंग के दो दिवसीय वारकरी सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा, सेवा व समर्पण भाव से किया गया। समाज के समस्त बंधुओं ने तन-मन-धन से योगदान देकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना और भक्ति भाव को जाग्रत करना रहा। समाज के वरिष्ठजनों की प्रेरणादायक भूमिका और युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में संत-महात्माओं का पावन आगमन भी हुआ, जिससे मंदिर प्रांगण का वातावरण पवित्र व आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। संतों की वाणी से जहां मन को शांति मिली, वहीं श्रोताओं को आध्यात्मिक दिशा भी प्राप्त हुई।

समाज ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी भामाशाहों, सेवाधारियों, युवाओं, और वरिष्ठ मार्गदर्शकों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम समाज में एकजुटता, सद्भाव और आत्मीयता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है।

श्री राम कृष्ण हरि के उद्घोष से गूंजते वातावरण में कार्यक्रम का समापन अत्यंत भावपूर्ण एवं आत्मिक ऊर्जा के साथ किया गया।

104
1405 views

Comment