logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड नंबर 10 नगला परसोती में विकास कार्य ठप, जनता परेशान


आगरा/नगला परसोती, वार्ड-10: स्थानीय पार्षद की मनमानी के चलते वार्ड नंबर 10 के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। क्षेत्र में लगभग 2500 से 4000 मतदाता रहते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।


बिजली व्यवस्था खतरे में
इलाके में बिजली की लाइनें खतरनाक तरीके से अंदर फिटिंग में डाली गई हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। बावजूद इसके, पार्षद और प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।


बारिश बनी मुसीबत
बरसात के दिनों में गलियों में पानी भर जाता है, जिससे आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।


जनता का आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सभासद (पार्षद) केवल अपना विकास करने में लगे हैं और वार्ड की वास्तविक समस्याओं से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। “आंखों पर पट्टी बांध ली है सभासद ने,” एक निवासी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा।


प्रशासन से मांग
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


140
5093 views

Comment