logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद विभाग ने लाखामंडल मे आयोजित किया योग शिविर कार्यक्रम। मन्दिर समिति के महासचिव अतर दत्त रहे मुख्य अतिथि

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद विभाग ने लाखामंडल मे आयोजित किया योग शिविर कार्यक्रम।


मन्दिर समिति के महासचिव अतर दत्त रहे मुख्य अतिथि


देहरादून: 21 जून 2025, शनिवार। आयुर्वेद विभाग एवं‌ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार के निर्देशों के क्रम में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा लाखामंडल में एक दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में योग अनुदेशकों द्वारा शिविर में पहुंचे साधकों को कई योगासन करवाए गए।


मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग द्वारा लाखामंडल सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मन्दिर प्रांगण में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मन्दिर के महासचिव अतर दत्त ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर योग अनुदेशकों अरूण एवं तारो द्वारा शिविर में मौजूद साधकों को कई योगासन करवाए गए।


आगे डॉ पसबोला द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर टीम के सदस्य डॉ एम एस रावत, डॉ पूनम हारीत, डॉ मन्नत कुमार, फार्मेसी अधिकारी अंबिका सिंह आदि मौजूद रहे।


इस अवसर प्रधान सोनिया, कल्पना गौर पत्नी सुशील गौर अध्यक्ष मन्दिर समिति, व्यापार मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भाटिया आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


शिविर कार्यक्रम की निगरानी अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सविता कोठियाल द्वारा की जा रही है।
.
.
.
.
.
डॉ० डी० सी० पसबोला
☎️: 9456113538
मीडिया प्रभारी एवं‌ आई टी सेल इंचार्ज
आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग,
जिला देहरादून, उत्तराखंड
पिन: 248005

185
11457 views

Comment