logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धार जिले के बदनावर के गांव घटगारा में फोरलेन पर बाइक सवार को बचाने में दो ट्रक भिड़े दीवार तोड़ घर में घुसा, गैराज में खड़ी मोटरसाइकिलें हुई चकना चूर

मध्य प्रदेश के बदनावर में लेबड़ नयागांव फोरलेन पर स्थित ग्राम घटगारा में एक हादसा हुआ। रतलाम से इंदौर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक दूसरी लेन में चला गया। सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद एक ट्रक इन्दरसिंह रिंगनोदिया के मकान में जा घुसा। मकान बस स्टेंड के पास स्थित है। घर के बाहर लगा टीन शेड टूट गया। मकान में ऑटो गैरेज भी है, जो सोमवार को बंद था। गेरेज में खड़ी पांच से अधिक मोटरसाइकिलें क्षतिग्रसत हो गई। कुछ बाइक मलबे में दब गईं। हादसे में उत्तर प्रदेश के जगन्नाथपुरी निवासी ट्रक चालक संतोष (पिता शीकृषण) के सिर मंचोट आई। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सौभाग्य से घटना के समय मकान में कोई नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुईं।

121
333 views

Comment