
300 टॉपर बच्चों को मिला महात्मा फुले प्रतिभा सम्मान, पूर्व मंत्री सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने किया सम्मानित
नागौद :300 टॉपर बच्चों का पूर्व मंत्री सांसद बाबू सिंह कुशवाह ने महात्मा फुले अवॉर्ड देकर किया सम्मान । महात्मा फूले अवार्ड समारोह सार्थक पैलेस नागौद में आयोजित हुआ जिसमें सतना जिले के दसवीं एवं बारहवीं के टॉप 300 बच्चों को सम्मान एवं अवॉर्ड दिया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश जौनपुर से आए वर्तमान सांसद एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह रहे। समिति ने मंत्री कुशवाह का अजगर माला एवं शाल श्रीफल से फुले कमेटी के एड धर्मेंद्र कुशवाहा शैलेन्द्र कुशवहा सत्तू कुशवाहा धर्मेंद्र रजक हिलौंधा दीपक कुशवाह शंकर कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस संध्या कुशवाहा रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट रामबिहारी कुशवाहा, प्रदेश सचिव कांग्रेस एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ समाजसेवी स्वामीदीन कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत सिंह कुशवाहा, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष शिवबालक लोधी, गुड्डी कुशवाहा , विजय सिंह कुशवाहा, जनपद सदस्य सीमा बागरी ,गौरीशंकर कुशवाहा। आमंत्रित अतिथियों में घनश्याम कुशवाहा नयागांव, एड.धर्मेंद्र कुशवाहा, रामसिंह नाहर, कनछेदी कोरी, एड रामनरेश, एड सुरेश कुशवाहा, कमल सिंह मरकाम , धर्मेंद्र रजक हिलौंधा मीडिया प्रभारी, शैलेन्द्र कुशवहा एड धर्मेंद्र कुशवाहा सतेंद्र कुशवाहा, अंबर कुशवाहा,दीपक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, नीरज कुशवाहा , अजीत कुशवाहा, दीपनारायण कुशवाहा, मनीष बागरी, शंकर कुशवाहा, रामकलेश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा पुष्पराज कुशवाह राजबली कुशवाहा रामकेश सरपंच ,कवि योगेश योगी किसान , पुष्पेंद्र कुशवाहा सरपंच दुरेहा कोमल, जितेंद्र, पप्पू जसो ,राहुल कुशवाहा ,राजेंद्र कुशवाहा,निखिल कुशवाहा , अरुण कुशवाहा, धीरेन्द्र कुशवाहा,रमेश कुशवाहा सरपंच दयाराम कुशवाहा, अनिल कुशवाहा आशीष रजक विदेश रजक, बाबूलाल रजक ,आदि रहे। राष्ट्रीय कवि आजाद वतन वर्मा ने काव्य पाठ किया।कार्यक्रम में समस्त अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद ब्लॉक इकाई नागौद टीम के सभी सदस्य एवं बच्चों के माता पिता सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।