logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्या भारती के प्रचार विभाग की विभाग स्तरीय बैठक संपन्न

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, दरियापुर, सीताकुंड, मुंगेर

आज दिनांक 23 जून 2025 को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों के आचार्यों की मुंगेर विभाग स्तरीय प्रचार विभाग की बैठक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, दरियापुर, सीताकुंड में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुंगेर जिला निरीक्षक श्री सतीश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री शिवनंदन सलिल, सहसचिव श्री दिनकर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह, प्रधानाचार्य श्री रणजीत कुमार सिंह, प्रचार विभाग के क्षेत्रीय सहसंयोजक श्री संतोष कुमार, प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख श्री आलोक कुमार सिन्हा, तथा सहप्रमुख श्री सुजीत कुमार गुप्ता मंचासीन रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सहसंयोजक श्री संतोष कुमार ने कहा कि “प्रचार विभाग विद्या भारती का दर्पण भी है और दीपक भी, जो समाज को उजियारा दिखाता है और संस्था को नई दिशा देता है। यह विभाग संस्था की विचारधारा, गतिविधियों और उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत करने का माध्यम है।”

प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख श्री आलोक कुमार ने सभी विद्यालयों से ई-पत्रिका प्रकाशित करने का आग्रह करते हुए उसकी रूपरेखा साझा की। वहीं सहसोशल मीडिया प्रमुख श्री सुजीत कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

जिला निरीक्षक श्री सतीश कुमार सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और प्रचार विभाग के कार्यकर्ताओं को समयबद्ध कार्य संपादन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष ने भी अपने विचार साझा करते हुए प्रचार विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और तन्मयता से कार्य करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणजीत कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

161
6192 views

Comment