logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एकमा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 100 मरीजों के हुए जाँच एवं उपचार

एकमा। नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र के दुर्गा स्थान के समीप स्थित न्यू लाइफ क्लिनिक परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन स्वयंसेवी संस्था जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में किया गया।

शिविर में उपचार कराने आये लगभग 100 मरीजों को नि:शुल्क जाँच एवं ईलाज किया गया। जाँच शिविर संस्था के अध्यक्ष डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में थायराइड, सुगर , ब्लड प्रेशर, अस्थमा, हड्डी व जोड़ों के दर्द समेत अन्य मौसमी बीमारियों का नि:शुल्क जांच व उपचार कर उचित परामर्श दिया गया। साथ ही बचाव एवं उससे संबंधित जागरूकता फैलाई गई।

इस मौके पर डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डॉ. आर. कुमार, डॉ. पी. कुमार, डॉ. के. डी. यादव, डॉ. कन्हैया कुमार, प्रशांत शेखर, विशाल कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, आर. शुक्ला आदि ने सराहनीय सहयोग किया।

134
4603 views

Comment