
कैमूर/बिहार
मायावती व कांशीराम के सपनों को पूरा करेगी बसपा : रामजी प्रसाद गौतम
बसपा राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी प्रसाद गौतम जी का जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल समेत कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां बहुजन समाज पार्टी की ओर से चैनपुर विधानसभा स्तरीय संगठन सह समीक्षा बैठक का आयोजन बसपा नेता राजा खां के गोदाम पर चैनपुर में आयोजित किया गया। वही अध्यक्षता बसपा चैनपुर विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या कुमार ने किया। इस दौरान बसपा राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी प्रसाद गौतम व बसपा केंद्रीय प्रभारी अनिल सिंह पटेल ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं के हौसला को बुलंद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चौनपुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे कैमूर जिला में बहुजन समाज पार्टी की चारों सीट पर जीत दर्ज कराने के लिए संकल्प भी लिया गया। वही राज्यसभा सांसद रामजी प्रसाद गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत करना है। इसमें आप सभी प्रखंड स्तरीय, संगठन कार्यकर्ता एवं बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक जूटता अति अनिवार्य है। कैमूर जिला के चारों सीटों पर बहुजन समाज पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र में संगठन एवं समीक्षा बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उत्साह भरा जा रहा है। बसपा जिलाध्यक्ष छोटे लाल राम ने संचालन किया। इस मौके पर बसपा के सासाराम लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुमार, प्रदेश महासचिव धीरज सिंह उर्फभान जी, नीरज पांडेय, विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, विकास तिवारी उर्फबबलू तिवारी, विशंभर नाथ सिंह उर्फवकील यादव, बसपा नेता राजा खां, अब्दुल करीम अंसारी, मास्टर साहब, संतोष बिंद, ओमप्रकाश पांडेय, राजेंद्र कुमार, अरुण खरवार, भूतपूर्व मुखिया नथुनी राम, मानकी देवी, रमेश खरवार, विष्णु कुमार भूषण, अयोध्या कुमार, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार दिनकर, उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रामजी प्रसाद गौतम ने कार्यकर्ताओं को समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2025 के होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा चारों सीटों पर जीत दर्ज कर उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती व काशीराम जी के अधूरे सपने को पूरा करने का कार्य बिहार में करेंगी।