logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जुए का कर्ज चुकाने पत्नी को दोस्त को सौंपा खुलासा दौ बार दोस्त के पास दिल्ली ले गया, तीसरी बार उसे इंदौर बुलवाया

महाभारत में पांडवों ने कौरवों से जुआ हारने पर पली द्रोपदी को दांव पर लगा दिया था। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने जुए का कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को दोस्त के आगे परोस दिया। दो बार वह पत्नी को दोस्त के पास दिल्ली ले गया, तो तीसरी बार दोस्त को बुलवा लिया। इस दौरान पत्नी, पति के पाप का बोझ सह न सकी व अपने भाई को सच्चाई बता दी। पीड़िता की शिकायत पर पलिस ने पति और उसके दोस्त अभिमन्यू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 366, 376 व 377 में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने दर्जं रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में धार निवासी युवक से हुआ था। शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति को जुए की लत लग गईं और उसने आठ लाख रुपए का कर्ज ले लिया। यह कर्जं चुकाने के लिए उसने पली के जेवर गिरी रख दिए और फिर उस पर बाहरी लोगों से रुपए उधार लेने का दबाव बनाने लगा।
इस दौरान पति अक्सर दिल्ली निवासी अपने बचपन के दोस्त अभिमन्यु से पैसे उधार लिया करता था। इसी दौरान आरोपी पति ने अपनी पली पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अभिमन्यु के साथ शारीरिक संबंध बनाए, ताकि कर्जं चुकाया जा सके। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और एक दिन जबरन दिल्ली ले जाकर अभिमन्यु के घर छो़ गया। दिल्ली में अंभिमन्यु नामक आर्पी ने यह कहकर महिला के साथ जबरन संबंध बनाए कि उसने उसे 50 हजार में उसके पति से खरीदा है।
अगले दिन महिला को वापस लाया गया। कुछ माह बाद फिर वही घटनाक्रम दोहराया गया। इसके बाद इंदौर में किराए पर रहने के दौरान भी पतिने पली को दूसरे व्यकितियों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबर किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया
इंदौर बुलाया था दोस्त को तो हुआ खुलासाः पीड़िता ने जब दिल्ली दोबारा जाने से इनकार किया तो आरोपी पति ने 22 मई 2025 को फिर से अभिमन्यु को इंदौर बुलाया और एक होटल में महिला को जबरन ले जाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता ने अपने एक् रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी उसके समय रहते दखल से महिला बच सकी और थाने में शिकायत दर्ज करायी पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति दूसरे पुरुषों से भी संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था |

106
191 views

Comment