logo

पुस्तकालय जनता के लिए अधिक से अधिक उपयोगी हो- सभापति श्री सखलेचा, म.प्र. विधान सभा पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति की अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

मंदसौर। मध्यप्रदेश विधान सभा पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति की जिलाधिकारी के साथ सुशासन भवन स्थित सभागृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभापति एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं समिति के सदस्य जितेंद्र उदयसिंह पंड्या, सदस्य विवेक विक्की पटेल, सदस्य श्री चैन सिंह वरकड़े सहित अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकुल जैन, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान समिति सभापति श्री सखलेचा ने कहां की पुस्तकालय का जनता के लिए अधिक से अधिक उपयोगी होना चाहिए। पुस्तकालय के माध्यम से व्यक्ति अपने अनुभव को और अधिक से अधिक बढ़ा सकता है। इसको गंभीरता से लेना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार हर जगह पर गीता भवन बना रही है। जिसमें विभिन्न ग्रंथों का शोधार्थी, विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। इसके साथ ही बैठक में जिले में संचालित होने वाली सभी पुस्तकालय की जानकारी, मिलने वाली सुविधाएं, पुस्तकालय में संसाधन, किताबों की जानकारी, कर्मचारियों की जानकारी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हो कहा कि जिले में कितने पुस्तकालय संचालित हैं। उनमें क्या क्या सुविधाएं हैं, किस-किस विषय की हैं। उनकी गुणवत्ता कैसी हैं। इत्यादि डाटा की जानकारी सात दिवस में प्रेषित करें। बैठक के दौरान को सीईओ जिला पंचायत ने जानकारी दी कि, जिले में तीन मंजिला नवीन पुस्तकालय निर्माण के संबंध में नगर पालिका के माध्यम से योजना तैयार की जा रही है। जिसमें ई लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलेगी। जहां पर पुरानी किताब मिलेगी, तीन मंजिला भवन बनेगा, यह पुस्तकालय मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण वाचनालय में एक होगा।

0
0 views